भोजपुरी स्टार Pawan Singh को वाराणसी कोर्ट से बड़ी राहत, धोखाधड़ी मामले में मिली अग्रिम जमानत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश देवकांत शुक्ला की अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में उनकी अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है। यह मामला वाराणसी के कैंट थाने में दर्ज हुआ था।

क्या है पूरा मामला

नदेसर निवासी और ट्रैवल्स व्यवसाय से जुड़े विशाल सिंह ने पवन सिंह समेत चार अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि साल 2018 में फिल्म में निवेश के नाम पर 1.25 करोड़ रुपये खर्च कराए गए, लेकिन न तो निवेश की रकम वापस की गई और न ही लाभ का हिस्सा दिया गया।

धमकी का भी आरोप

पीड़ित ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो पवन सिंह और उनके सहयोगियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी और धमकी से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया था।

अदालत ने दी अग्रिम जमानत

मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पवन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को मंजूरी दे दी। अब वे इस मामले में गिरफ्तारी से फिलहाल सुरक्षित रहेंगे।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें