Bihar Chunav 2025 : एआईएमआईएम ने पहली सूची की जारी, 32 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम (AIMIM) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 32 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। सीटों के ऐलान के साथ ही एआईएमआईएम तीसरे मोर्चा बनाने की दिशा में सक्रिय हो गई है। माना जा रहा है कि इस मोर्चे को लेकर औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

एआईएमआईएम की 32 सीटों की सूची

किशनगंज जिला: बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन, किशनगंज

पूर्णिया जिला: अमौर, बायसी, क़स्बा

कटिहार जिला: बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कदवा

अररिया जिला: जोकीहाट, अररिया

गया जिला: शेरघाटी, बेला

मोतिहारी जिला: ढाका, नरकटिया

नवादा जिला: नवादा शहर

जमुई जिला: सिकंदरा

भागलपुर जिला: भागलपुर, नाथनगर

सिवान जिला: सिवान

दरभंगा जिला: जाले, केवटी, दरभंगा ग्रामीण, गौरा बौराम

समस्तीपुर जिला: कल्याणपुर

सीतामढ़ी जिला: बाजपट्टी

मधुबनी जिला: बिस्फी

वैशाली जिला: महुआ

गोपालगंज जिला: गोपालगंज

एआईएमआईएम की इस पहल से साफ दिख रहा है कि पार्टी बिहार में तीसरे मोर्चे के गठन की रणनीति के तहत अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। आगामी चुनाव में ये सीटें पार्टी की राजनीतिक सक्रियता और संभावित प्रभाव का प्रमुख केंद्र रहेंगी।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें