Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। मेनिफेस्टो कमेटी के गठन के बाद अब पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की है।
प्रदेश चुनाव समिति में 19 नेता
इस समिति में कुल 15 नेताओं को शामिल किया गया है, जबकि 1 पदेन सदस्य और 3 विशेष आमंत्रित सदस्य भी जोड़े गए हैं। इस तरह कुल 19 नेताओं की टीम बनाई गई है।
प्रदेश चुनाव समिति में शामिल प्रमुख नाम:
-
डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल
-
सम्राट चौधरी
-
विजय कुमार सिन्हा
-
राधा मोहन सिंह
-
गिरिराज सिंह
-
नन्दकिशोर यादव
-
नित्यानन्द राय
-
मंगल पाण्डेय
-
डॉ. संजय जायसवाल
-
भीखूभाई दलसानिया
-
रविशंकर प्रसाद
-
रेणु देवी
-
प्रेम कुमार
-
जनक चमार
-
प्रेम रंजन पटेल
पदेन सदस्य: धर्मशिला गुप्ता
विशेष आमंत्रित सदस्य: विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश और नागेन्द्र जी
45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति
बीजेपी ने इसके साथ ही एक 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति भी गठित की है। इसमें केंद्रीय और राज्य मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
-
इस समिति का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे।
-
समिति का काम चुनावी रणनीति तैयार करना और उसे बूथ स्तर तक लागू करना होगा।
-
साथ ही बिहार में बड़े नेताओं के प्रचार कार्यक्रम और दौरे का समन्वय भी यही समिति करेगी।
बीजेपी का चुनावी फोकस
पार्टी ने साफ किया है कि इस बार चुनाव प्रचार का मुख्य आधार विकास और सुशासन होगा। बीजेपी का लक्ष्य एनडीए के साथ मिलकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है।









