बिहार चुनाव 2025: एनडीए में सीटों का बंटवारा तय, BJP और JDU इतने सीटों पर लड़ेगी चुनाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सीटों का बंटवारा आखिरकार तय हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेंगी। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा जीतन राम मांझी की हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसो (राष्ट्रीय लोक समता मोर्चा) को 6-6 सीटों पर मौका मिला है।

एनडीए का सीट बंटवारा इस तरह हुआ

बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने जानकारी दी कि एनडीए के सभी घटक दलों ने आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सीट वितरण प्रक्रिया पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि सीटों का बंटवारा इस प्रकार है:

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) – 101 सीटें

  • जनता दल यूनाइटेड (JDU) – 101 सीटें

  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 29 सीटें

  • राष्ट्रीय लोक समता मोर्चा (रालोसो) – 6 सीटें

  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) – 6 सीटें

मांझी और कुशवाहा के हिस्से में आई ये सीटें

जीतन राम मांझी की हम पार्टी को टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा और बराचट्टी सीटें मिली हैं।
वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसो सासाराम, दिनारा, उजियारपुर, महुआ, बाजपट्टी और मधुबनी सीटों से चुनाव लड़ेगी।

JDU ने क्या कहा?

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में सीटों का बंटवारा तय कर लिया है। उन्होंने कहा, “एनडीए के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट हैं और हम सबका लक्ष्य स्पष्ट है, नीतीश कुमार को फिर से भारी बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनाना।”

BJP का बयान

बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने भी कहा कि एनडीए के सभी दल इस निर्णय का स्वागत कर चुके हैं और पूरे जोश के साथ चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने कहा, “हम सभी साथ मिलकर बिहार में एक बार फिर एनडीए की मजबूत सरकार बनाएंगे।”

एनडीए की यह एकजुटता बिहार की सियासत में नया जोश भर रही है, जबकि विपक्षी दलों की निगाहें अब इस गठबंधन की रणनीति पर टिकी हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें