बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआती मतगणना ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। ताज़ा आंकड़ों में राज्य की 17 सीटों पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है, जहां उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर 1000 से भी कम है। कई सीटों पर हर राउंड में समीकरण बदल रहे हैं और बेहद नजदीकी लड़ाई देखने को मिल रही है।
AIMIM और अन्य दलों की करीबी बढ़त
-
ठाकुरगंज: AIMIM के गुलाम हसनैन 357 वोट से आगे (10 राउंड)
-
आरएलएम: माधव आनंद 668 वोट से आगे (7 राउंड)
-
चेनारी (कांग्रेस): मंगल राम 275 वोट से आगे (4 राउंड)
-
वाल्मीकि नगर (कांग्रेस): सुरेंद्र प्रसाद 898 वोट आगे (11 राउंड)
-
बाराचट्टी (हम): ज्योति देवी 361 वोट से आगे (7 राउंड)
आरजेडी की टक्कर वाली सीटें
-
नरपटगंज: आरजेडी के मनीष यादव 774 वोट से आगे (4 राउंड)
-
बरहरिया: आरजेडी के अरुण गुप्ता 226 वोट से आगे (10 राउंड)
-
बख्तियारपुर: आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार 263 वोट से आगे (18 राउंड)
-
रफीगंज: आरजेडी के गुलाम शाहिद 259 वोट से आगे (4 राउंड)
-
गोह: आरजेडी के अमरेंद्र कुमार 595 वोट से आगे (6 राउंड)
JDU की मुश्किल लेकिन बढ़त वाली सीटें
-
नरकटिया: जेडीयू के विशाल कुमार 174 वोट से आगे (10 राउंड)
-
सोनवर्षा: जेडीयू के रत्नेश सदा 991 वोट की बढ़त (7 राउंड)
-
हथुआ: रामसेवक सिंह 826 वोट से आगे (11 राउंड)
-
नबीनगर: जेडीयू के चेतन आनंद 407 वोट से आगे (6 राउंड)
-
डुमरांव: जेडीयू के राहुल सिंह 764 वोट से आगे (12 राउंड)
बीजेपी की नजदीकी बढ़त वाले क्षेत्र
-
छातापुर: बीजेपी के नीरज कुमार सिंह 442 वोट से आगे (9 राउंड)
-
दरौंदा: बीजेपी के करनजीत सिंह 726 वोट से आगे (7 राउंड)
कुल मिलाकर माहौल बेहद रोचक
इन 17 सीटों पर स्थिति लगातार बदल रही है। मामूली अंतर होने के कारण हर राउंड के साथ नतीजों की तस्वीर बदल सकती है।
चुनाव के इस चरण में यह स्पष्ट है कि बिहार के कई क्षेत्रों में बहुत ही कड़ी और रोमांचक लड़ाई देखने को मिल रही है।










