वाराणसी पहुंचे बीजेपी नेता एस.पी. सिंह बघेल ने आज विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए पारदर्शी सरकार की जरूरत होती है। बघेल इस दौरान एस.आई.आर. (Special Intensive Revision) को लेकर समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
अखिलेश यादव पर निशाना
एस.पी. सिंह बघेल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश मुस्लिम वोटों के तुष्टिकरण और निजीकरण की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने की बजाय विपक्ष को विकास और पारदर्शिता की बात करनी चाहिए।
डिंपल यादव के बयान पर जवाब
डिंपल यादव के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा, यूपी में 2012 से 2017 के बीच दहशत और अराजकता का माहौल था। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है और सामाजिक समरसता बनी हुई है।”
बिहार चुनाव पर टिप्पणी
बिहार में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही चर्चा पर उन्होंने कहा कि “2017 के यूपी चुनाव में भी बीजेपी ने कोई सीएम फेस घोषित नहीं किया था, फिर भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व सामूहिक होता है और जनता विकास के मुद्दे पर भरोसा करती है।
जननायक की होड़ पर बयान
विपक्षी नेताओं के “जननायक” कहलाने की होड़ पर एस.पी. सिंह बघेल ने कहा, ठाकुर को जननायक कहा गया है। उसके बाद किसी और को जननायक कहलाने का अधिकार नहीं है।”
राहुल गांधी पर चुटकी
बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पोस्टर से गायब होने के सवाल पर उन्होंने कहा, शायद उनके फोटो से वोटों का नुकसान हो रहा होगा, इसलिए उन्होंने पोस्टर से अपनी तस्वीर हटा दी।”










