BPSC 71st Prelims Result 2025: बीपीएसी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कितने छात्र हुए पास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार कुल 14,261 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। इनमें से 13,368 उम्मीदवार सामान्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए और 893 अभ्यर्थी वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी (FAO) पद के लिए सफल घोषित किए गए हैं।

साढ़े 3 लाख से अधिक परीक्षार्थी हुए थे शामिल

71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 4.71 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 3.57 लाख परीक्षार्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया और लगभग 3.16 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।

राज्यभर के 912 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें उपस्थिति का प्रतिशत करीब 64.3% रहा।

BPSC ने जारी की कटऑफ लिस्ट

इस बार आयोग ने विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ भी जारी की है—

  • सामान्य श्रेणी: 88 अंक

  • EWS: 82.33 अंक

  • पिछड़ा वर्ग (BC): 84 अंक

  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 81 अंक

  • अनुसूचित जाति (SC): 72 अंक

  • अनुसूचित जनजाति (ST): 71.33 अंक

जानकारी के अनुसार, 100 से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 211 बताई गई है।

अब आगे बढ़ेगी 1298 पदों की भर्ती प्रक्रिया

परिणाम जारी होते ही अब कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अगला चरण मुख्य परीक्षा (Mains) का होगा, जिसकी तिथि BPSC जल्द घोषित करेगा।

मुख्य परीक्षा की संरचना

मुख्य परीक्षा में कुल चार पेपर होंगे—

  1. सामान्य हिंदी – 100 अंक (क्वालिफाइंग पेपर)

    • न्यूनतम 30 अंक लाना अनिवार्य

    • इसके अंक मेरिट में शामिल नहीं होंगे

  2. सामान्य अध्ययन 1 – 300 अंक

  3. सामान्य अध्ययन 2 – 300 अंक

  4. वैकल्पिक विषय – 300 अंक

सभी पेपर दीर्घ उत्तरीय (डिस्क्रिप्टिव) होंगे और प्रत्येक की अवधि 3 घंटे की होगी।

प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा की तैयारी पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रहने वाली है।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

BPSC 71st Prelims Result देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें—

  1. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं

  2. होमपेज पर “BPSC 71st Prelims Result” लिंक पर क्लिक करें

  3. लिंक खुलते ही PDF डाउनलोड हो जाएगी

  4. PDF में अपना Roll Number खोजें

  5. यदि रोल नंबर मौजूद है, तो आप परीक्षा में सफल हैं

अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

रिजल्ट जारी होने से लाखों उम्मीदवारों की प्रतीक्षा समाप्त हो गई है और अब सभी की नजरें BPSC की ओर से जल्द आने वाली मुख्य परीक्षा की तिथि पर टिकी हुई हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें