Bulandshahr : श्मशान घाट में महिला संग कार में रंगरलिया मनाते पकड़े गए BJP नेता, वीडियो हुआ वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bulandshahr : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें एक विवाहित महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया है।

घटना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के कैलावन गांव स्थित श्मशान घाट के पास की बताई जा रही है। शनिवार शाम स्थानीय लोगों को एक संदिग्ध कार श्मशान घाट के पास खड़ी दिखी, जिससे उन्हें शक हुआ। जब ग्रामीणों ने कार की जांच की, तो राहुल वाल्मीकि को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया।

वीडियो में राहुल वाल्मीकि अंडरगारमेंट में कार से बाहर आते दिख रहे हैं। जैसे ही भीड़ ने उन्हें घेरा, वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे और लोगों से वीडियो न बनाने की गुहार लगाई। वहीं साथ मौजूद महिला ने चेहरा दुपट्टे से ढंक लिया।

घटना का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में राहुल वाल्मीकि के पिता ने सफाई दी है कि यह वीडियो करीब 5-6 महीने पुराना है और इसे राजनीतिक साजिश के तहत वायरल किया गया है।

बुलंदशहर के एसपी (देहात) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस वीडियो के आधार पर तथ्यों की पुष्टि में जुटी है।

https://x.com/RaghavAmit49177/status/1943906109900652983?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1943906109900652983%7Ctwgr%5Efeb35fce46663bf58ed554f3a9b2807896f3b402%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FRaghavAmit491772Fstatus2F1943906109900652983widget%3DVideo

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें