इस तरह ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पहले तीन दिनों में कुल 47.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म के प्रदर्शन ने बॉलीवुड को एक बड़ी राहत दी है, क्योंकि हाल के महीनों में कई बड़ी फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही थीं।
साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
ओपनिंग वीकेंड के आंकड़ों के साथ ‘कॉकटेल 2’ वर्ष 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इसने कई चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।
2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्में
- धुरंधर 2 – 466 करोड़
- बॉर्डर 2 – 129.89 करोड़
- भूत बांग्ला – 65.65 करोड़
- कॉकटेल 2 – 47.50 करोड़
- ओ’ रोमियो – 34.51 करोड़
- है जवानी तो इश्क होना है – 28.51 करोड़
- इक्कीस – 22.05 करोड़
- पति पत्नी और वो दो – 20.11 करोड़
- मर्दानी 3 – 17.25 करोड़
- राजा शिवाजी (हिंदी) – 16.40 करोड़
शाहिद कपूर की ‘देवा’ का रिकॉर्ड भी टूटा
‘कॉकटेल 2’ ने शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘देवा’ की कुल कमाई 34.37 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। हालांकि फिल्म अभी 2012 में रिलीज हुई ओरिजिनल ‘कॉकटेल’ के 71 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन से पीछे है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में शाहिद कपूर कुणाल के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना ने दिया और कृति सेनन ने एली की भूमिका निभाई है। कहानी कॉलेज के दिनों से प्यार में पड़े कुणाल और दिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रिश्ते में तो हैं लेकिन शादी को लेकर गंभीर नहीं हैं। सिसिली में छुट्टियों के दौरान उनकी मुलाकात एली से होती है, जिसके बाद कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं।
फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इसे दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर. विजान और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है, जबकि गीतों के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
‘कॉकटेल 2’ को दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।










