वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत सोमवार से ध्वस्तीकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली। सुबह चौक थाना की दिशा से बुलडोजर दालमंडी क्षेत्र में दाखिल हुआ, जिसके बाद अवैध निर्माण हटाने और मलबा साफ करने का काम शुरू कर दिया गया। मौके पर मजदूरों की टीमें भी सक्रिय रहीं और लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई होती रही।
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती चरण में हथौड़ों के जरिए ध्वस्तीकरण किया गया था, लेकिन अब भारी मशीनों की मदद से मकानों और दुकानों को गिराया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस, प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीमें मौजूद रहीं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, वहीं वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर डटे हुए हैं।
इधर, बुलडोजर पहुंचते ही प्रभावित दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। कई दुकानदार अपने मकानों और दुकानों के सामने खड़े होकर कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे। उनका कहना है कि प्रशासन वही तर्क दोहरा रहा है, जो दो महीने पहले दिए गए थे। दुकानदारों का आरोप है कि उनके निर्माण नियमों के अनुरूप हैं, फिर भी नक्शा पास न होने या मानकों का हवाला देकर ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।

वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि पूरी कार्रवाई तय योजना और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।