Varanasi : जैतपुरा में 32 वर्षीय युवक के किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगवानाला मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बाबू सोनकर के रूप में हुई है। यह हृदयविदारक घटना उस वक्त सामने आई जब बाबू के परिजनों ने सुबह काफी देर तक उसे कमरे से बाहर नहीं आते देखा और दरवाजा खोलने पर उसका शव फंदे से लटका पाया।

देर सुबह खुला राज, कमरे में लटका मिला शव

परिजनों के अनुसार, बाबू सोमवार की रात रोज की तरह अपने कमरे में सोने गया था। मंगलवार सुबह जब वह देर तक बाहर नहीं आया तो घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई। काफी कोशिशों के बाद दरवाजा खोला गया, तो देखा कि बाबू ने कमरे की छत में रस्सी से फांसी लगा ली थी। यह दृश्य देखकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

दो थानों की पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को बुलाया गया। चूंकि बगवानाला मोहल्ला जैतपुरा और लालपुर-पांडेयपुर थानों की सीमा पर स्थित है, इसलिए दोनों थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और बाबू की मानसिक स्थिति, निजी जीवन और हाल के दिनों की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक बाबू सोनकर मूल रूप से मिर्जामुराद क्षेत्र का रहने वाला था, और कुछ समय से बगवानाला मोहल्ले में परिवार के साथ रह रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें