वाराणसी : गंगा नदी में उतराया मिला युवक का शव, आईडी कार्ड से हुई शिनाख्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी में गंगा नदी से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के भंदहा कला इलाके का है, जहां स्थानीय लोगों ने गंगा में शव उतराता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद आलम, निवासी लहंगपुरा सोनिया, वाराणसी के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल शरीर पर किसी स्पष्ट चोट के निशान की जानकारी सामने नहीं आई है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें