वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्यूल लीक की सूचना से मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6E-6961 को बुधवार शाम उस वक्त वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी, जब विमान में फ्यूल लीक होने की सूचना मिली।

सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान पायलट को फ्यूल सिस्टम में गड़बड़ी का आभास हुआ। उसने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) वाराणसी से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही विमान को शाम 4:10 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया।

विमान में मौजूद 166 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से एराइवल हॉल में भेज दिया गया है। इस बीच तकनीकी टीम विमान की जांच और मरम्मत में जुटी हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी समस्या के समाधान के बाद विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी और वह अपने गंतव्य श्रीनगर के लिए रवाना होगा।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें