प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर वाराणसी में हुई EPFO की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना को जन-जन तक पहुँचाने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय आयुक्त नीरज श्रीवास्तव ने की।

इस दौरान विभिन्न कर्मचारी यूनियनों और उनके पदाधिकारियों के साथ योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने और लोगों तक इसकी जानकारी पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्रीय आयुक्त नीरज श्रीवास्तव ने बैठक में योजना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना एक बहुउद्देशीय योजना है, जिसमें निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले लाभार्थियों को ही लाभ दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर ही लाभार्थियों का चयन होगा।

उन्होंने कहा कि यह योजना रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे युवाओं और श्रमिक वर्ग को नए अवसर प्राप्त होंगे।

संगठनों की भूमिका भी महत्वपूर्ण

आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों और यूनियनों की सक्रिय भागीदारी इस योजना को सफल बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यूनियन पदाधिकारी कर्मचारियों और आम जनता तक योजना की सही जानकारी पहुँचाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

बैठक में यूनियनों के पदाधिकारियों ने योजना को अधिक प्रभावी ढंग से प्रचारित करने और लोगों तक पहुँचाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए तथा सामूहिक प्रयासों पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में उपस्थित प्रमुख यूनियन प्रतिनिधियों में विशेश्वर राय, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ, प्रमील पांडेय, जिला उपाध्यक्ष, वाराणसी, देवेश सिंह, मंडल अध्यक्ष, पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर एसोसिएशन, सुबोध कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष, ऑल इंडिया ईपीएफओ इंप्लॉई संघ सहित कई अन्य यूनियन पदाधिकारी शामिल रहे।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें