मशहूर गायक जुबिन गर्ग का 52 साल की उम्र में निधन, स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे में गई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय संगीत जगत के दिग्गज गायक जुबिन गर्ग का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वह सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए हादसे का शिकार हो गए।

दरअसल, जुबिन गर्ग नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में शामिल होने सिंगापुर गए थे, जहां यह कार्यक्रम 19 से 21 सितंबर तक होना था। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उन्हें सिंगापुर पुलिस ने समुद्र से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। इस खबर ने संगीत उद्योग और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बॉलीवुड को दिए कई हिट गाने

असम के रहने वाले जुबिन गर्ग पूर्वोत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय संगीतकारों और गायकों में गिने जाते थे। उन्होंने बॉलीवुड में भी कई यादगार गाने गाए। इनमें फिल्म गैंगस्टर का सुपरहिट गाना “या अली” आज भी लोगों की जुबान पर है। उनके निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस और साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

रिपुन बोरा ने व्यक्त किया दुख

असम के वरिष्ठ राजनेता रिपुन बोरा ने भी जुबिन गर्ग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा—
“हमारे सांस्कृतिक प्रतीक जुबिन गर्ग के असामयिक निधन ने बेहद दुखी कर दिया है। उनकी आवाज़, संगीत और साहस ने असम ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनके परिवार, प्रशंसकों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। लीजेंड जुबिन गर्ग को शांति मिले।”

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें