पुणे में इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 10 लाख की ठगी, जालसाज गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुणे: इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगने वाले जालसाज को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी की रकम, कई कॉलेजों के एडमिशन फॉर्म, बैंक चेकबुक और पासबुक बरामद की हैं। आरोपी के अन्य सहयोगियों की तलाश भी जारी है।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी ज्ञान प्रकाश ने 6 अक्टूबर को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे का इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला कराना चाहते थे। इसी दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन मिला, जिसमें प्रतिष्ठित कॉलेजों में मैनेजमेंट और एनआरआई कोटा से सीधे दाखिले का दावा किया गया था।

विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें एडमिशन फॉर्म और अन्य दस्तावेज मुहैया कराए गए। दो किश्तों में कुल 10 लाख रुपये देने के बाद आरोपी का नंबर बंद हो गया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए साइबर थाना प्रभारी सदानंद राय की अगुवाई में टीम बनाई गई। तकनीकी और डिजिटल ट्रेसिंग के माध्यम से आरोपी रवि मोहन सिंह राठौरा को पुणे के कोथरुड से गिरफ्तार किया गया। वह मूल रूप से राजस्थान के कोटा विज्ञान नगर का रहने वाला है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें