हिंदू नववर्ष पर ललिता घाट पर गंगा आरती का शुभारंभ, ‘जय मां गंगा’ के जयघोष से गूंजा तट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। चैत्र नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस पर धर्मनगरी काशी एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में डूब गई। इस शुभ अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित गंगा आरती का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ, जिसका इंतजार विश्वभर के श्रद्धालुओं को लंबे समय से था।

आरती के दौरान “जय मां गंगा” के जयघोष और करताल की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गंगा तट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से आरती में सहभागिता की और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

पहले ही दिन हजारों की संख्या में भक्तों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गंगा तट पर आयोजित इस दिव्य आरती में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल, पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, मंडलायुक्त एस राजलिंगम और जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें