नई दिल्ली। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार, 9 मार्च को Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए। आमतौर पर वैश्विक अनिश्चितताओं के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जाती है, लेकिन आज बाजार में कमजोरी दर्ज की गई।
खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1139 रुपये तक गिर गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी 3534 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
MCX पर सोने का हाल
एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर 1,60,651 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,61,634 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:55 बजे तक सोना 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,60,495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार के दौरान गोल्ड फ्यूचर 1,60,672 रुपये के हाई लेवल तक पहुंचा।
चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट
एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.32 प्रतिशत यानी 3534 रुपये की गिरावट के साथ 2,64,751 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,67,497 रुपये से की थी और कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 2,67,498 रुपये रहा।
देश के कई शहरों में चांदी की खुदरा कीमतों में भी अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी लगभग 2,800 रुपये में बिक रही है, जबकि 100 ग्राम चांदी की कीमत करीब 28,000 रुपये है। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत लगभग 2,900 रुपये है।
प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
24 कैरेट – 1,63,790 रुपये
22 कैरेट – 1,50,140 रुपये
18 कैरेट – 1,22,870 रुपये
मुंबई
24 कैरेट – 1,63,630 रुपये
22 कैरेट – 1,49,990 रुपये
18 कैरेट – 1,22,720 रुपये
चेन्नई
24 कैरेट – 1,63,090 रुपये
22 कैरेट – 1,49,500 रुपये
18 कैरेट – 1,30,000 रुपये
कोलकाता
24 कैरेट – 1,63,630 रुपये
22 कैरेट – 1,49,990 रुपये
18 कैरेट – 1,22,720 रुपये
अहमदाबाद
24 कैरेट – 1,63,690 रुपये
22 कैरेट – 1,50,040 रुपये
18 कैरेट – 1,22,770 रुपये
लखनऊ
24 कैरेट – 1,61,830 रुपये
22 कैरेट – 1,48,350 रुपये
18 कैरेट – 1,21,410 रुपये
पटना
24 कैरेट – 1,61,730 रुपये
22 कैरेट – 1,48,250 रुपये
18 कैरेट – 1,21,310 रुपये
हैदराबाद
24 कैरेट – 1,61,680 रुपये
22 कैरेट – 1,48,200 रुपये
18 कैरेट – 1,21,260 रुपये
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की रणनीति के कारण सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है।










