घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार, 8 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दाम कमजोर कारोबार के साथ खुले और दिन चढ़ने के साथ इनमें और गिरावट दर्ज की गई।
MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर गुरुवार को 1,37,829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1,37,977 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 10:10 बजे सोना 1,37,234 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया, यानी इसमें करीब 750 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि शुरुआती कारोबार में गोल्ड फ्यूचर 1,37,829 रुपये के उच्च स्तर तक भी पहुंचा।
चांदी की कीमतों में भी कमजोरी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 2,48,882 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता दिखा। यह पिछले दिन की बंद कीमत से करीब 1,720 रुपये कम है। शुरुआती कारोबार में चांदी 2,51,889 रुपये प्रति किलो के हाई लेवल तक पहुंची थी।
आपके शहर में आज सोने के दाम (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,38,150
22 कैरेट – ₹1,26,650
18 कैरेट – ₹1,03,650
मुंबई (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,38,000
22 कैरेट – ₹1,26,500
18 कैरेट – ₹1,03,500
चेन्नई (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,39,090
22 कैरेट – ₹1,27,500
18 कैरेट – ₹1,06,400
कोलकाता (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,38,000
22 कैरेट – ₹1,26,500
18 कैरेट – ₹1,03,500
अहमदाबाद (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,38,050
22 कैरेट – ₹1,26,550
18 कैरेट – ₹1,03,550
लखनऊ (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,38,150
22 कैरेट – ₹1,26,650
18 कैरेट – ₹1,03,650
पटना (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,38,050
22 कैरेट – ₹1,26,550
18 कैरेट – ₹1,03,550
हैदराबाद (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – ₹1,38,000
22 कैरेट – ₹1,26,500
18 कैरेट – ₹1,03,500
हर दिन बदलते हैं सोना-चांदी के भाव
सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, वैश्विक घटनाएं और टैक्स जैसे कई फैक्टर इनके दामों को प्रभावित करते हैं। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह का नुकसान न हो।










