Gold-Silver Rate : सोना-चांदी की के दाम में जबरदस्त उछाल,जानें आपके शहर का रेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोना और चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में दोनों ही बहुमूल्य धातुओं ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी को मिल रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका की ओर से ग्रीनलैंड से जुड़े फैसले का विरोध करने वाले देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है। इसी वजह से निवेशक शेयर बाजार से दूरी बनाकर सोना-चांदी जैसे सेफ हेवन की ओर बढ़ रहे हैं। इसका असर यह रहा कि एक हफ्ते में सोना 3320 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 35 हजार रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड स्तर के करीब सोना
आज के भाव की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4603.51 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं भारत में 24 कैरेट सोना एक हफ्ते की तेजी के बाद 1,43,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

चांदी में भी जबरदस्त तेजी
चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी का भाव 2,95,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जिसमें बीते सप्ताह 35 हजार रुपये की बढ़त दर्ज की गई है।

आज आपके शहर में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

  • 24 कैरेट: 1,43,930 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,31,950 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,07,990 रुपये

मुंबई

  • 24 कैरेट: 1,43,780 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,31,800 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,07,840 रुपये

चेन्नई

  • 24 कैरेट: 1,44,870 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,32,800 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,10,900 रुपये

कोलकाता

  • 24 कैरेट: 1,43,780 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,31,800 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,07,840 रुपये

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट: 1,43,830 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,31,850 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,07,890 रुपये

लखनऊ

  • 24 कैरेट: 1,43,930 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,31,950 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,07,990 रुपये

पटना

  • 24 कैरेट: 1,43,830 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,31,850 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,07,890 रुपये

हैदराबाद

  • 24 कैरेट: 1,43,780 रुपये

  • 22 कैरेट: 1,31,800 रुपये

  • 18 कैरेट: 1,07,840 रुपये

लगातार बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों की नजर अब आने वाले दिनों के वैश्विक हालात और बाजार की चाल पर टिकी हुई है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें