सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta ने भारत के कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखते हुए Instagram Reels और Edits ऐप में दो अहम फीचर्स जोड़ दिए हैं। कंपनी ने Reels में उपलब्ध AI Translation फीचर को अब पाँच और भारतीय भाषाओं—बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मराठी तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह सुविधा हिंदी में उपलब्ध थी। इसके अलावा Meta ने Edits ऐप में भी भारतीय भाषाओं के नए फ़ॉन्ट विकल्प जोड़े हैं, जिससे यूज़र्स अपनी भाषा में और भी आकर्षक टेक्स्ट तैयार कर सकेंगे।
Reels में अब मिलेगा 5 नई भारतीय भाषाओं का AI Translation
Meta का कहना है कि आने वाले महीनों में यूज़र्स Reels में कंटेंट को बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मराठी में अनुवाद कर पाएंगे। हिंदी पहले से मौजूद है, इसलिए अब क्रिएटर्स अपने वीडियो को भारत की सबसे बड़ी भाषाओं में अनुवाद कर व्यापक दर्शकों तक पहुँचा सकेंगे।
सबसे खास बात यह है कि AI आवाज़ का अनुवाद उसी टोन और भाव को बनाए रखते हुए करेगा। यानी क्रिएटर की ओरिजिनल वॉइस की फील बदलेगी नहीं। इसके साथ एक AI Lip-Sync फीचर भी मिलेगा जो होठों की हरकत को नई भाषा के साथ बिल्कुल मैच कर देगा। यह फीचर उन क्रिएटर्स के लिए बेहद काम का होगा जो अपने कंटेंट को देशभर के दर्शकों तक पहुँचाना चाहते हैं।
Edits ऐप में भारतीय भाषाओं के स्टाइलिश फ़ॉन्ट्स
Meta ने Edits ऐप में भारतीय भाषाओं के नए फ़ॉन्ट स्टाइल जोड़े हैं, जिनमें देवनागरी और बंगाली-असमिया स्क्रिप्ट शामिल है।
इन नए फ़ॉन्ट्स की मदद से क्रिएटर्स अब हिंदी, मराठी, बंगाली और असमिया में आकर्षक कैप्शन और टेक्स्ट डिजाइन कर सकेंगे।
यह अपडेट सबसे पहले Android यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा। इंस्टाग्राम और एडिट्स ऐप में भारतीय भाषाओं की यह सपोर्ट क्रिएटर्स के लिए कंटेंट निर्माण को और आसान और प्रभावी बनाएगी।










