Google Veo 3.1 हुआ लॉन्च, अब Shorts-Reels के लिए सीधे चुटकियों में बना सकेंगे वर्टिकल AI वीडिय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Google ने अपने एडवांस्ड AI वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 3.1 को बड़े अपडेट के साथ पेश किया है। कंपनी का कहना है कि नए वर्जन में वीडियो बनाना पहले से ज्यादा आसान, तेज और प्रोफेशनल हो गया है। बेहतर वीडियो क्वालिटी, प्रॉम्प्ट को गहराई से समझने की क्षमता और कैरेक्टर्स की स्थिरता के साथ यह मॉडल अब कंटेंट क्रिएटर्स के लिए और ज्यादा उपयोगी बन गया है। खास बात यह है कि Veo 3.1 में अब Shorts और Reels के लिए नेटिव वर्टिकल वीडियो सपोर्ट भी मिल गया है।

Ingredients to Video’ फीचर हुआ और स्मार्ट

Veo 3.1 में Google ने ‘Ingredients to Video’ फीचर को और पावरफुल बनाया है। अब यूजर्स को लंबे और जटिल प्रॉम्प्ट लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल एक रेफरेंस इमेज और छोटा सा टेक्स्ट देकर भी आकर्षक और स्टोरी-ड्रिवन वीडियो तैयार किया जा सकता है। अपडेट के बाद वीडियो में बेहतर फ्लो, सिनेमैटिक टच और नेचुरल ट्रांजिशन साफ नजर आते हैं।

Google के अनुसार, अब यह मॉडल सीन बदलने के बावजूद कैरेक्टर्स और ऑब्जेक्ट्स को ज्यादा सटीक और एकसार तरीके से दिखाने में सक्षम है।

कैरेक्टर और सीन में रहेगी बेहतर एकरूपता

Veo 3.1 की सबसे बड़ी ताकत इसकी कैरेक्टर कंसिस्टेंसी है। वीडियो के दौरान कैरेक्टर का चेहरा, बॉडी लैंग्वेज और ओवरऑल लुक एक-सा बना रहता है। साथ ही बैकग्राउंड, टेक्सचर और इस्तेमाल किए गए प्रॉप्स भी हर सीन में समान दिखाई देते हैं। इससे कई छोटे क्लिप्स को जोड़कर एक लंबी और निरंतर कहानी बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

Veo 3.1 की सबसे बड़ी ताकत इसकी कैरेक्टर कंसिस्टेंसी है। वीडियो के दौरान कैरेक्टर का चेहरा, बॉडी लैंग्वेज और ओवरऑल लुक एक-सा बना रहता है। साथ ही बैकग्राउंड, टेक्सचर और इस्तेमाल किए गए प्रॉप्स भी हर सीन में समान दिखाई देते हैं। इससे कई छोटे क्लिप्स को जोड़कर एक लंबी और निरंतर कहानी बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

Shorts और Reels के लिए मिला नेटिव वर्टिकल सपोर्ट

नए अपडेट के साथ Google ने 9:16 आस्पेक्ट रेशियो का सीधा सपोर्ट जोड़ा है। अब AI वीडियो सीधे वर्टिकल फॉर्मेट में जनरेट होंगे, जिन्हें बिना क्रॉप किए YouTube Shorts, Instagram Reels या TikTok पर अपलोड किया जा सकता है। यह फीचर खासतौर पर मोबाइल-फर्स्ट कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है

बेहतर क्वालिटी और कहां मिलेगा Veo 3.1

Google ने वीडियो आउटपुट क्वालिटी पर भी खास फोकस किया है। अब 1080p वीडियो पहले से ज्यादा शार्प और क्लियर दिखते हैं। इसके अलावा 4K अपस्केलिंग का विकल्प भी जोड़ा गया है, हालांकि यह सुविधा फिलहाल सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध नहीं है।

Veo 3.1 का ‘Ingredients to Video’ फीचर YouTube Shorts, YouTube Create ऐप और Gemini ऐप में उपलब्ध है। वहीं बिजनेस यूजर्स और डेवलपर्स इसे Flow ऐप, Gemini API, Vertex AI और Google Vids के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें