‘मिर्जापुर’ के गुड्डू भैया फिर मचाएंगे धमाल, क्राइम थ्रिलर ‘Raakh’ का ऐलान, जानें रिलीज डेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्राइम वीडियो ने एक और बड़ी वेब सीरीज की घोषणा कर दी है। मिर्जापुर में गोलीबारी करने वाले गुड्डू भैया यानी अली फजल इस बार एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। उनकी आने वाली सीरीज का नाम है ‘राख’, जिसमें उनके साथ सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर भी मुख्य किरदार निभाएंगे।

यह एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर होगी, जिसकी कहानी अपराध और न्याय के बीच छिपी मानसिक और मनोवैज्ञानिक जटिलताओं को उजागर करेगी।

कब और कहाँ होगी रिलीज?

सीरीज की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह 2026 में प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगी। खास बात यह है कि इसे एक साथ 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम किया जाएगा।

हाल ही में जारी किए गए पोस्टर में अली फजल पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर दर्शकों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है। प्राइम वीडियो ने उनका फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन दिया– “न्याय राख से उठेगा।”

दमदार टीम

इस सीरीज को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है। डायलॉग्स आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं, जबकि स्क्रिप्ट और को-डायरेक्शन की जिम्मेदारी अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने संभाली है।

डायरेक्टर प्रोसित रॉय ने कहा,“प्राइम वीडियो का सपोर्ट और अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने इस कहानी को और गहराई दी है। हमें खुशी है कि यह सोचने पर मजबूर करने वाली सीरीज दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगी।”

हाल ही में रिलीज हुई अंधेरी

गौरतलब है कि हाल ही में प्राइम वीडियो पर ओरिजिनल सीरीज अंधेरी रिलीज हुई थी, जो एक हॉरर ड्रामा है। इसमें सुरवीन चावला और प्राजक्ता कोली जैसे कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं। इस सीरीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें