गृहमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बिहार में लॉन्च हुआ सिटीजन सर्विस पोर्टल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। आम लोगों को त्वरित और पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शनिवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने “सिटीजन सर्विस पोर्टल” का औपचारिक शुभारंभ किया।

लॉन्चिंग के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार की मंशा है कि पुलिस से जुड़ी हर सेवा अब डिजिटल माध्यम से सीधे नागरिकों तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि चरित्र सत्यापन, FIR की कॉपी, गुमशुदगी की रिपोर्ट और अन्य प्रक्रियाओं के लिए लोगों को अब थानों या दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। सम्राट चौधरी ने कहा, “हमारी कोशिश है कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी खत्म हो। यह पोर्टल पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

पोर्टल पर मिलेंगी ये मुख्य सेवाएं

  • चरित्र प्रमाणपत्र/वेरिफिकेशन

  • FIR की प्रमाणित कॉपी

  • ऑनलाइन शिकायत एवं गुमशुदगी की रिपोर्ट

  • नौकरी और पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन

  • वाहन व हथियार लाइसेंस से जुड़ी सेवाएं

यह पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। साथ ही मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल, दोनों माध्यमों से सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा।

डीजीपी आरएस भोंसले ने बताया कि यह पहल ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ की दिशा में बिहार पुलिस का बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को सुविधाएं आसान होंगी और पुलिस कार्यप्रणाली में भी दक्षता बढ़ेगी।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें