यूपी के 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी लखनऊ और सहारनपुर समेत 42 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

अगले 24 घंटे का अनुमान

  • पश्चिमी यूपी के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

  • पूर्वी हिस्से में भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात का दौर रहने की चेतावनी दी गई है।

  • बारिश की वजह से अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

बहुत भारी बारिश की चेतावनी वाले जिले

सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है।

भारी बारिश और वज्रपात की संभावना

नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर, फतेहपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही में भी भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

येलो अलर्ट वाले जिले

मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी और चंदौली में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा और ललितपुर में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।

सामान्य बारिश का अनुमान

बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर, मऊ, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और गाजीपुर में आज कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है, लेकिन यहां किसी तरह का खास अलर्ट नहीं दिया गया है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें