जनता दर्शन में CM Yogi ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए मत इलाज के लिए नहीं रुकेगी मदद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। यह कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जहां करीब 200 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

हर जरूरतमंद का बने आयुष्मान कार्ड

मुख्यमंत्री ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मदद मांगने आए लोगों से आयुष्मान भारत योजना के तहत बनने वाले आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि इलाज के लिए किसी को परेशान न होना पड़े।

सरकार हर जरूरतमंद के साथ

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि धन के अभाव में किसी भी व्यक्ति का इलाज नहीं रुकेगा। अस्पताल से एस्टीमेट मिलते ही जरूरतमंद को विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

बच्चों से की मुलाकात, दिया स्नेह

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंची थीं। योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से बातचीत की, उन्हें दुलार दिया और चॉकलेट देकर स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया।

प्रशासन को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर पीड़ा का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें