कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज, अगर अटल जी से तुलना कर रहे हैं तो बीजेपी ज्वाइन कर लें…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कहा कि यदि राहुल गांधी खुद की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से कर रहे हैं, तो उन्हें भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “भगवान ने आपको जीवन दिया है, आप भी अटल जी बन सकते हैं, आप बीजेपी ज्वाइन कर लीजिए।”

राहुल गांधी का बयान

दरअसल, राहुल गांधी ने दावा किया था कि विदेशी नेताओं को उनसे मिलने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले की परंपरा के अनुसार, विदेशी मेहमानों की मुलाकात नेता प्रतिपक्ष से होती थी। अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के समय यह प्रक्रिया नियमित थी। राहुल के अनुसार, “आजकल जब कोई विदेशी मेहमान भारत आता है या मैं विदेश जाता हूँ, तो सरकार यह सुझाव देती है कि वे लोग नेता प्रतिपक्ष से न मिलें।”

देशभक्ति पर संदेह है- कंगना रनौत

कंगना रनौत ने राहुल गांधी के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उनके राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, अटल जी पूरे देश के लिए गर्व थे, वह सच्चे देशभक्त और राष्ट्रीय संपत्ति थे। मैं नहीं जानती कि सरकार के इस फैसले के पीछे क्या वजह है, लेकिन मैं इतना ज़रूर कहूंगी कि देश के प्रति राहुल गांधी की भावना कई बार संदेह पैदा करती है।”

कंगना ने आरोप लगाया कि देश में दंगे फैलाने या देश को बांटने की कोशिशों के पीछे भी राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने कहा, मेरा एक ही सुझाव रहेगा कि अगर आप अटल जी से खुद को जोड़ रहे हैं, तो बेहतर है कि बीजेपी ज्वाइन कर लीजिए।”

यह बयान राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ चुका है और एक बार फिर राहुल गांधी व कंगना रनौत आमने-सामने दिख रहे हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें