लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सपा प्रदेश की जनता के लिए खतरा बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की सरकार आने का मतलब महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिकों के जीवन को खतरे में डालना है।
केशव मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा को पहले भी कई बार नकार चुकी है। उन्होंने कहा, “2014, 2017, 2019 और 2022 में जनता ने सपा को हराया है। हालांकि 2024 में उन्होंने किसी तरह लोगों को गुमराह कर अपनी सीटें बढ़ा लीं, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं टिकेगा।”
2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा
डिप्टी सीएम ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा में गुंडों और माफियाओं का बोलबाला है और आने वाले चुनाव में यह पार्टी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
फिल्म विवाद पर भी प्रतिक्रिया
वहीं, Akhilesh Yadav के उस बयान पर भी केशव मौर्य ने पलटवार किया, जिसमें उन्होंने भाजपा पर फिल्में बनवाने के आरोप लगाए थे। इस पर मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता से बाहर रहने के कारण परेशान हैं और 2047 तक उनके लिए कोई राजनीतिक संभावना नजर नहीं आती।










