इंद्रेश उपाध्याय की शादी में पहुंचे कुमार विश्वास, धीरेंद्र शास्त्री की तरफ इशारा कर कही ये बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान के जयपुर में इन दिनों कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी सुर्खियों में है। इस समारोह में कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा एक छोटा-सा वीडियो, जिसमें कवि कुमार विश्वास का हल्का-फुल्का मज़ाक इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि कुमार विश्वास और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री शादी में शिरकत करने पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए कुमार विश्वास ने जहां इंद्रेश उपाध्याय को शुभकामनाएं दीं, वहीं मजाक-मजाक में धीरेंद्र शास्त्री की ओर इशारा करते हुए कहा, अब इनका ही नंबर है। बस फिर क्या था, यह एक लाइन इंटरनेट पर धमाका कर गई और सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए। किसी ने लिखा, “कुमार विश्वास का मजाक हमेशा जानदार होता है,” तो किसी ने कहा, “लगता है अब अगला नंबर धीरेंद्र शास्त्री का ही है।” कई लोगों ने इसे मौका-ए-महफिल की हल्की-फुल्की नोकझोंक बताया, लेकिन यह क्लिप कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज़ और लाइक्स बटोर चुकी है।

इंद्रेश उपाध्याय की शादी तो चर्चा में थी ही, पर कुमार विश्वास के मजाक ने इसे सोशल मीडिया पर और भी अधिक वायरल बना दिया।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें