भारतीय बाजार में एक बार फिर Renault अपनी लोकप्रिय एसयूवी Duster की नई जनरेशन के साथ वापसी करने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका नया टीजर जारी किया है, जिसमें SUV की झलक दिखाई गई है। साथ ही Renault ने साफ कर दिया है कि नई Renault Duster को 26 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लंबे समय से इस SUV का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है।
टीजर में क्या दिखा खास?
Renault की ओर से जारी टीजर में नई Duster का पूरा लुक तो सामने नहीं आया है, लेकिन डिजाइन को लेकर कई अहम संकेत जरूर मिले हैं। टीजर से साफ है कि यह SUV पहले से ज्यादा मजबूत, चौड़ी और मॉडर्न नजर आएगी। इसका स्टांस ज्यादा दमदार होगा और ऑफ-रोडिंग के साथ-साथ शहरी ड्राइव के लिए भी बेहतर SUV फील देगा।
डिजाइन और इंटीरियर में होंगे बड़े बदलाव
नई जनरेशन Renault Duster के एक्सटीरियर में पुराने मॉडल की तुलना में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया फ्रंट डिजाइन, LED हेडलाइट्स, नए अलॉय व्हील्स और ज्यादा बोल्ड लुक मिलने की उम्मीद है।
इंटीरियर की बात करें तो SUV में ड्यूल स्क्रीन सेटअप, नया डैशबोर्ड डिजाइन और बेहतर क्वालिटी का मटीरियल दिया जा सकता है, जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम महसूस होगी।
एडवांस फीचर्स से होगी लैस
फीचर्स के मामले में भी नई Duster काफी आगे रहने वाली है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और Level-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और मॉडर्न एसी वेंट्स भी दिए जा सकते हैं।
इंजन ऑप्शन और मुकाबला
इंजन की बात करें तो नई Renault Duster में 1.2 लीटर माइल्ड हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ ही 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है। SUV में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन हो सकते हैं। लॉन्च के बाद नई Duster का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder और Honda Elevate जैसी पॉपुलर SUVs से होगा।










