दिसंबर की शुरुआत के साथ ही आज से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इनमें LPG गैस की कीमतें, बैंकिंग नियम, पेंशन से जुड़े प्रावधान, कार्ड और ऑनलाइन बैंकिंग में बदलाव जैसे कई महत्वपूर्ण अपडेट शामिल हैं। आइए जानते हैं आज से लागू हुए इन नए नियमों के बारे में विस्तार से-
LPG गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव
1 दिसंबर से LPG गैस की कीमतें अपडेट की गई हैं।
-
घरेलू 14 किलो सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
-
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की कटौती की गई है।
ध्यान रहे कि पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर पर 5 रुपये सस्ता हुआ था। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में पिछले 8 महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पेंशनर्स के लिए जरूरी हुआ लाइफ सर्टिफिकेट
पेंशन लेने वाले बुजुर्गों को हर साल की तरह इस बार भी 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Pramaan Patra) जमा करना था, जो पेंशनर्स नवंबर के अंत तक प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाए, उनकी जनवरी महीने से पेंशन रोक दी जाएगी। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, प्रमाण पत्र जमा कराना जरूरी है।
CNG, PNG और ATF की कीमतों में बदलाव
1 दिसंबर से CNG और PNG की दरों में भी संशोधन किया गया है।
-
एटीएफ (Aviation Turbine Fuel), जो हवाई जहाजों में प्रयोग होता है, उसकी नई कीमत 864.81 डॉलर प्रति लीटर हो गई है।
इससे हवाई यात्रा के किराए पर भी आगे असर पड़ सकता है।
दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक
RBI द्वारा जारी हॉलिडे लिस्ट के अनुसार दिसंबर महीने में—
-
रविवारों और दूसरे व चौथे शनिवार,
-
साथ ही त्योहारों को मिलाकर
कुल लगभग 18 दिन बैंक बंद रहेंगे।
इसलिए अपने बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले से प्लान कर लेना बेहतर रहेगा, ताकि छुट्टियों के चलते आपका कोई काम अधूरा न रह जाए।
कार्ड और ऑनलाइन बैंकिंग नियमों में बड़े बदलाव
1 दिसंबर से कई बैंक और वित्तीय संस्थान डिजिटल बैंकिंग से जुड़े नए नियम लागू कर रहे हैं। इनमें शामिल हैं—
-
UPI ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव
-
नेट बैंकिंग में नए सुरक्षा फीचर्स
-
ATM ट्रांजैक्शन चार्ज में परिवर्तन
-
क्रेडिट/डेबिट कार्ड की फीस में बदलाव
-
फॉरेक्स कार्ड के निर्देशों में संशोधन
इन बदलावों का असर आपके दैनिक बैंकिंग कामकाज पर पड़ सकता है।
आधार कार्ड का डिजाइन बदला
UIDAI ने 1 दिसंबर से आधार कार्ड का एक नया डिजाइन लागू किया है।
अब नए आधार कार्ड में—
-
केवल धारक की फोटो,
-
और एक QR कोड दिखाई देगा।
नाम, पता और आधार नंबर जैसी निजी जानकारी कार्ड पर प्रिंट नहीं होगी। इससे सुरक्षा और गोपनीयता बढ़ेगी।










