श्रावस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दंपती और दो बच्चों की मौत, दो घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बदला चौराहा से शंकरपुर जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपती और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह घटना हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के हरबंसपुर के पास हुई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें