यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, 17 फरवरी से वाराणसी–नवी मुंबई के बीच अकासा एयर की सीधी उड़ान,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। वाराणसी के हवाई संपर्क को और विस्तार मिलने जा रहा है। अकासा एयर 17 फरवरी से वाराणसी और नवी मुंबई के बीच नई सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। इस पहल से यात्रियों को न सिर्फ पश्चिमी भारत बल्कि दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने में भी बड़ी सहूलियत मिलेगी।

एयरलाइंस की ओर से जारी उड़ान कार्यक्रम के मुताबिक, विमान संख्या QP-2001 सुबह 6:50 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर सुबह 9:20 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। इसके बाद यही विमान QP-2002 के रूप में सुबह 9:55 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर दोपहर 12:35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा।

वहीं बेंगलुरु से यह विमान QP-2003 बनकर दोपहर 3 बजे उड़ान भरेगा और शाम 5:40 बजे वाराणसी पहुंचेगा। इसके बाद वापसी में विमान QP-2004 के रूप में शाम 6:20 बजे वाराणसी से नवी मुंबई के लिए रवाना होगा और रात 8:50 बजे वहां पहुंचेगा।

नई उड़ान सेवा के शुरू होने से वाराणसी, नवी मुंबई और बेंगलुरु के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। इससे व्यापार, पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें