जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- भारत-जापान साझेदारी क…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची को उनके ऐतिहासिक चुनावी विजय पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत और जापान के बीच रणनीतिक संबंधों को और गहरा करने और दोनों देशों के हित में मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं। ताकाइची अब शिगेरु इशिबा की जगह प्रधानमंत्री पद संभालेंगी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर कार्य करने को उत्सुक हूं। हमारे दोनों देशों के गहरे होते रिश्ते शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।”

UAE के राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से ताकाइची को शुभकामनाएं मिल रही हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा, “मैं साने ताकाइची को जापान की प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की मजबूत नींव पर आगे बढ़ते हुए, हम यूएई-जापान संबंधों को और सुदृढ़ करने और दोनों देशों के विकास व समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए साथ काम करने की उम्मीद रखते हैं।”

इतने वोटों से मिली ताकाइची को जीत

क्योदो न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, साने ताकाइची ने जापान की संसद के दोनों सदनों, जिसे डाइट कहा जाता है में बहुमत हासिल किया। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने जापान इनोवेशन पार्टी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने का समझौता किया। निचले सदन के पहले दौर में ही ताकाइची को 237 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी, जापान कॉन्स्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता योशीहिको नोडा को 149 वोट प्राप्त हुए। इस जीत के साथ वह सीधे पहले चरण में प्रधानमंत्री बन गईं।

“जापान को फिर खड़ा किया जा सकता है- साने ताकाइची


प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ताकाइची ने कहा कि जापान को फिर से मज़बूती से खड़ा करना संभव है, बशर्ते सभी लोग मिलकर काम करें। उन्होंने कहा, “अगर हम सब एकजुट होकर मेहनत करें, तो जापान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। मैं ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ की चिंता नहीं करूंगी मेरा पूरा ध्यान सिर्फ एक बात पर होगा: काम, काम और काम।”

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें