वाराणसी पहुंचे PM Modi का हुआ भव्य स्वागत, एयरपोर्ट से होटल तक किया 3km लंबा रोड शो, हुई पुष्पवर्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के बीच गुरुवार को द्विपक्षीय वार्ता की शुरुआत हो गई। इस अहम बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस लाइन से होटल ताज तक करीब 3 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। सड़क किनारे हजारों लोग उनका स्वागत करने के लिए खड़े थे। काफिले पर फूलों की बरसात हुई और शंखनाद के बीच माहौल उत्साह से भर गया। लोगों का जोश देखकर पीएम मोदी ने अपनी गाड़ी को भीड़ के करीब ले जाने का इशारा किया।

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। वहां से मोदी हेलिकॉप्टर के जरिए पुलिस लाइन पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से होटल ताज पहुंचे।

विपक्ष पर सख्ती

इसी बीच, बुधवार रात कांग्रेस और सपा के करीब 200 नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया गया। इनमें यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी शामिल हैं। दरअसल, कांग्रेस ने “वोट चोरी” के खिलाफ वाराणसी में प्रदर्शन का ऐलान किया था।

मॉरीशस पीएम का कार्यक्रम

मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम गुरुवार शाम नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे और गंगा आरती का दर्शन करेंगे। उनके सम्मान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से होटल ताज में विशेष डिनर का आयोजन भी किया गया है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें