वाराणसी: जैतपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 36 वर्षीय हिमानी जायसवाल के रूप में हुई है, जो जैतपुरा निवासी आशीष कुमार जायसवाल की पत्नी थीं। परिजनों का कहना है कि हिमानी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में मंडलीय शिवप्रसाद गुप्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।

मामले की सूचना मिलते ही जैतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें