स्पा की आड़ में देह व्यापार: राजातलाब में सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। राजातलाब थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। रविवार को एसओजी-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कचनार इलाके में छापेमारी कर मौके से तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया।


स्थानीय शिकायत पर हुई कार्रवाई

इस पूरे मामले का खुलासा स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद हुआ। क्षेत्रवासियों का कहना था कि पिछले करीब दो महीनों से यहां संदिग्ध गतिविधियां बढ़ गई थीं। बिना किसी नाम-पते या बोर्ड के स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था, जिससे लोगों में शंका गहराती जा रही थी।


छापेमारी में मिला आपत्तिजनक सामान

पुलिस की रेड के दौरान मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। जांच में पता चला कि उक्त दुकान को मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मोहन ने किराए पर दिया था, जबकि इसे जौनपुर निवासी अनिल कुमार संचालित कर रहा था।

हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही संचालक मौके से फरार हो गया। स्पा सेंटर के अंदर चार छोटे-छोटे केबिन बनाए गए थे, जहां से खुले और बंद कंडोम पैकेट भी मिले हैं।


फोरेंसिक जांच शुरू, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें