आर अश्विन ने आईपीएल से लिया संन्यास, 16 साल का शानदार करियर का अंत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “आज मेरा आईपीएल करियर भी समाप्त हो रहा है।” 16 साल के लंबे आईपीएल सफर में अश्विन ने कुल 221 मैच खेले और पांच अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया। यह संन्यास उनके दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आया है।

आईपीएल सफर

आर अश्विन ने 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS), पंजाब किंग्स (PBKS), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेला। उनका आखिरी आईपीएल सीजन 2025 में CSK के लिए रहा।

आईपीएल से संन्यास की घोषणा करते हुए अश्विन ने कहा, “हर अंत एक नई शुरुआत की तरह होता है। एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय खत्म हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल का सफर अब शुरू हो रहा है।” उन्होंने सभी फ्रेंचाइजी और BCCI का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने इतने सालों की यादगार यात्रा और रिश्तों का हिस्सा बनने का मौका दिया।

आईपीएल में अश्विन का रिकॉर्ड

  • CSK (2009-15 और 2025): 106 मैच, 97 विकेट

  • RPS (2016): 14 मैच, 10 विकेट

  • PBKS (2018-19): 28 मैच, 25 विकेट

  • DC (2020-22): 28 मैच, 20 विकेट

  • RR (2022-24): 45 मैच, 35 विकेट

कुल मिलाकर अश्विन ने 221 आईपीएल मैचों में 187 विकेट लिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले, जिनमें क्रमशः 537, 156 और 72 विकेट उनके नाम हैं।

आर अश्विन का करियर शानदार रहा और उनके योगदान को भारतीय क्रिकेट हमेशा याद रखेगा।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें