संजय निषाद और ओपी राजभर पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- हम बोल दें तो उसका भी फायदा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं मंत्री संजय निषाद और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी।

राजभर पर बयान

अखिलेश यादव ने कहा कि हाल ही में ओम प्रकाश राजभर के घर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “इस मामले पर ज्यादा कुछ कहना नहीं है। अगर उनमें थोड़ा भी सम्मान है तो उन्हें खुद सोचना चाहिए। हम कुछ कहेंगे तो वो उसी बात को भुनाकर फायदा उठा लेंगे। सरकार की जिम्मेदारी है कि सुरक्षा दे।”

अखिलेश ने व्यंग्य करते हुए आगे कहा,
“अगर हमारे बोलने से उन्हें पंचायत से हटकर पीडब्ल्यूडी मंत्रालय मिल जाता है तो हम तो यही चाहेंगे कि उन्हें पीडब्ल्यूडी ही मिल जाए। हम नकारात्मक नहीं हैं, बल्कि पॉजिटिव सोचते हैं।”

संजय निषाद पर टिप्पणी

संजय निषाद के बयान पर सपा अध्यक्ष ने कहा,
“मैं किसी की वैल्यू बढ़ने नहीं दूंगा। वो एक भी वोट कटवा नहीं पाएंगे। बीजेपी ने खुद ही अपने लोग सेट कर रखे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी सरकार टिकने वाली नहीं है। वोट कटवाना या बढ़वाना राजनीतिक जिम्मेदारी है और यह सब बीजेपी की सोची-समझी चाल है।”

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें