वाराणसी। सावन मास (Sawan 2025) के पहले सोमवार को काशी नगरी में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। तड़के सुबह श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान शिव की मंगला आरती के साथ भक्तों की आस्था का सिलसिला शुरू हुआ। आरती के दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
मंदिर प्रशासन की ओर से शिवभक्तों पर की गई पुष्पवर्षा
आरती के उपरांत गोदौलिया और मैदागिन की ओर से आ रहे श्रद्धालुओं का पंक्तिबद्ध स्वागत पुष्पवर्षा से की गई। यह पुष्पवर्षा वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण, विशेष कार्याधिकारी पवन प्रकाश पाठक, नायब तहसीलदार मिनी एल शेखर समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की गई।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतज़ाम
हर साल सावन के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए काशी आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने धाम क्षेत्र और उसके आसपास व्यापक स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जिनमें शामिल हैं:
-
ठंडे और साफ पेयजल के लिए काउंटर्स
-
आपात स्थिति के लिए चिकित्सा सहायता केंद्र
-
खोया-पाया सेवा डेस्क
-
श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने वाले सुरक्षा कर्मी और दिशासूचक बोर्ड










