वाराणसी के होटल टाउन हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गई 5 युवतियां, एक रशियन फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी: शहर के कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित होटल टाउन हाउस में बुधवार दोपहर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने होटल के अलग-अलग कमरों से 5 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। छापेमारी के दौरान अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जबकि होटल मैनेजर पीछे के दरवाजे से फरार हो गया।

रशियन युवती मौके से हुई फरार

छापेमारी के दौरान पकड़ी गई एक युवती ने बताया कि वह रूस की रहने वाली है। पुलिस जब उसके कमरे तक पहुंची तो उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बाहर आने से इनकार कर दिया। काफी देर तक समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी, तो पुलिस ने कमरे का लॉक तोड़वाया, लेकिन तब तक वह मौका पाकर फरार हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे होटल की तलाशी ली जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीयूष जायसवाल नाम के व्यक्ति ने वाराणसी में ओयो की चार होटल फ्रेंचाइजी ले रखी हैं, जिनमें होटल टाउन हाउस भी शामिल है। इस होटल की देखरेख गाजीपुर निवासी उमेश यादव के हाथों में थी, जो छापेमारी के दौरान फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने होटल के एक अन्य मैनेजर अमन राय को गिरफ्तार कर लिया है।

होटल में हड़कंप

छापेमारी के दौरान युवतियां घबराकर चीखने-चिल्लाने लगीं और छोड़ने की गुहार करने लगीं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।

एडीसीपी ने दी जानकारी

एडीसीपी नीतू कादयान ने बताया कि होटल मानकों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहा था। यहां देह व्यापार जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था। उन्होंने कहा, “होटल से चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली हैं। मालिक, संचालक और स्टाफ सभी फरार हैं। इनके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।”

पुलिस की जांच जारी

पुलिस अब होटल मालिक, संचालक और फरार युवती की तलाश में जुट गई है। आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया जा सके।
प्रशासन ने ऐसे होटलों की कड़ी निगरानी शुरू कर दी है, जिन पर गलत गतिविधियों का संदेह है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें