सनी देओल फिर दिखाएंगे एक्शन का दम, ‘गदर 2’ डायरेक्टर संग करेंगे नई फिल्म ‘कोल किंग’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘गदर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर लगातार फिल्मों में एक्टिव हो गए हैं। फैंस जहां ‘गदर 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं उससे पहले सनी ने ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ एक नई फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म का नाम है ‘कोल किंग’।

कोयला माफिया पर आधारित होगी कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कोल किंग’ की कहानी कोयला माफिया की खतरनाक दुनिया पर आधारित होगी। इसमें एक्शन और इमोशन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्ट की जा रही इस फिल्म में सनी देओल पहले से बिल्कुल अलग, रॉ और गंभीर अवतार में दिखाई देंगे। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और डायलॉग्स पर काम चल रहा है।

‘गदर 3’ पर भी चल रही तैयारी

रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल शर्मा ‘गदर 3’ पर भी काम कर रहे हैं। इसे बड़े पैमाने पर पीरियड एक्शन फिल्म के रूप में बनाने की योजना है। कहा जा रहा है कि इस साल के आखिर तक इसकी डील फाइनल हो सकती है।

सनी देओल की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास कई बड़ी फिल्में हैं। हाल ही में वे ‘जाट’ में नजर आए थे। आने वाले दिनों में वे ‘बॉर्डर 2’ में दिखाई देंगे, जो 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा वे नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे। साथ ही उनके पास ‘जाट 2’, ‘लाहौर 1947’ और ‘रामायण पार्ट-2’ जैसी फिल्में भी लाइनअप हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें