सूर्यकुमार यादव बने पिता, घर आई नन्ही परी; पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय टी20 टीम के कप्तान Suryakumar Yadav के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी Devisha Shetty माता-पिता बन गए हैं। देविशा ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के बाद क्रिकेट जगत और फैंस के बीच खुशी का माहौल है।

हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को ICC Men’s T20 World Cup 2026 का खिताब दिलाया था। मैदान पर अपने 360 डिग्री शॉट्स के लिए मशहूर सूर्या अब अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं।

सूर्यकुमार और देविशा की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। दोनों की मुलाकात मुंबई के एक कॉलेज में हुई थी। कॉलेज के दौरान देविशा को डांस का बेहद शौक था और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूर्या पहली बार उन पर दिल हार बैठे थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली।

इस साल मार्च में देविशा शेट्टी के बेबी शॉवर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में दोनों परिवार और करीबी दोस्तों के साथ नजर आए थे। तभी से फैंस इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। अब उनके घर नन्ही परी के आने से परिवार में जश्न का माहौल है।

हालांकि इस बीच Mumbai Indians के लिए चिंता की खबर भी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव टीम के साथ रायपुर नहीं गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह 10 मई को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अगले मुकाबले बेहद अहम माने जा रहे हैं। ऐसे समय में अगर सूर्यकुमार टीम से बाहर रहते हैं तो मुंबई इंडियंस की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें