Rule Changes : UPI से लेकर LPG तक हुए ये बड़े बदलाव, आज से बदल गए ये जरुरी नियम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Rule Changes : 1 अगस्त से अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है और हर महीने की तरह इस बार भी कुछ अहम बदलाव लागू हो गए हैं। ये बदलाव सीधे तौर पर आपकी रोजमर्रा की ज़िंदगी, जेब और बैंकिंग से जुड़े कामों पर असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस महीने किन नियमों में बदलाव हुआ है जो आपको जानना जरूरी है।

UPI यूजर्स के लिए बदले नियम

1 अगस्त से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के कुछ नियमों में संशोधन कर दिया गया है। अब:

  • यूजर्स एक दिन में अधिकतम 50 बार ही बैलेंस चेक कर सकेंगे।

  • बैंक डिटेल्स देखने की सीमा 25 बार प्रतिदिन निर्धारित की गई है।

  • ऑटोपे ट्रांजैक्शन के लिए समय तय कर दिया गया है।

  • पेमेंट स्टेटस भी अब सिर्फ 3 बार ही चेक किया जा सकता है।

इस बदलाव का उद्देश्य UPI नेटवर्क पर ट्रैफिक को कम करना और ट्रांजैक्शन को सुचारु बनाना है।

SBI क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं मिलेगा फ्री इंश्योरेंस

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है।
11 अगस्त 2025 से SBI एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस सुविधा को बंद कर रहा है। इसका असर ELITE, PRIME और Platinum कार्ड धारकों पर होगा। अभी तक इन कार्ड्स पर 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर मिलता था, जिसे अब बंद किया जा रहा है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

अगस्त की शुरुआत कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत के साथ हुई है।
19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कमी की गई है।
इससे पहले जुलाई में भी कीमतों में 60 रुपये की कटौती की गई थी।

EMI पर असर डाल सकता है RBI का फैसला

4 से 6 अगस्त तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होनी है।
इस दौरान RBI गवर्नर ब्याज दरों पर फैसला लेंगे, जिसका असर आपकी होम लोन, पर्सनल लोन और अन्य EMI पर सीधा पड़ सकता है।

बैंकों की छुट्टियों की लंबी लिस्ट

अगस्त में कई त्योहार पड़ रहे हैं जैसे कि रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी।
इसके अलावा शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियां भी रहेंगी। ऐसे में बैंक कई दिन बंद रह सकते हैं, इसलिए अपने ज़रूरी बैंकिंग काम पहले से निपटा लें।

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त

2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए
देश के करोड़ों किसानों को PM किसान योजना की 20वीं किस्त भेजेंगे।
हर लाभार्थी किसान के खाते में ₹2000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें