दर्दनाक हादसा : वाराही घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबा 14 वर्षीय किशोर, मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। दशाश्वमेध इलाके के मीरघाट में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गंगा स्नान के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हर्षित चौधरी (14), पुत्र गणेश चौधरी, निवासी खुर्रमपुर (थाना राजघाट, गोरखपुर) अपने परिजनों के साथ वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आया था। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने परिवार के साथ वाराही घाट (मीरघाट) पर गंगा स्नान कर रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। NDRF, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद किशोर को गंगा से बाहर निकाला गया।

आनन-फानन में उसे कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे पूजा-अर्चना के लिए काशी आए थे, लेकिन यह हादसा उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन गया।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें