देवघर जा रहे बलिया के श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत, 21 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia Road Accident : बलिया जिले के नरहीं थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव बाबा धाम जलाभिषेक के लिए निकले श्रद्धालुओं की यात्रा हादसे में बदल गई। रविवार दोपहर को गांव के 25 श्रद्धालु पिकअप वैन से देवघर (बाबा धाम) के लिए रवाना हुए थे। बिहार के बेगूसराय जिले में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण दुर्घटना में 45 वर्षीय लाची देवी और 60 वर्षीय हरेंद्र राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल मुघुन राजभर (48) और घुरूहू राम (45) को जब एंबुलेंस से घर लाया जा रहा था, तब रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मुघुन राजभर की पत्नी लाची देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

घटना के बाद पूरे तेतारपुर गांव में मातम छा गया है। ग्राम प्रधान बृज नारायण राजभर की मदद से घायल 21 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें