वाराणसी में पेड़ काटते वक्त बड़ा हादसा, गिरी टहनी, महिला समेत दो बच्चियां घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी में शुक्रवार को पेड़ काटते समय बड़ा हादसा हो गया। अचानक गिरी भारी टहनी से पास बैठे लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा

घटना प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर की है। यहां एक पेड़ की कटाई की जा रही थी। इसी दौरान पेड़ की टहनी नीचे गिर गई और पास ही लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल (एलबीएस) की बाउंड्री के पास स्थित चाय की दुकान पर आ गिरी। उस समय वहां कुछ लोग मौजूद थे, जो इसकी चपेट में आ गए।

महिला और दो बच्चियां घायल

हादसे में दो मासूम बच्चियां और एक महिला घायल हुई हैं। सभी को पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मौके पर मची अफरातफरी

अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए और चारों ओर अफरातफरी का माहौल बन गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें