लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 13 जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं।
लापरवाही और रूटीन ट्रांसफर दोनों वजह
सूत्रों के मुताबिक, कुछ अधिकारियों का तबादला शिकायतों और लापरवाही के चलते किया गया है, जबकि कई तबादले नियमित प्रक्रिया के तहत हुए हैं।
गौरतलब है कि लंबे समय बाद एक साथ इतने बड़े स्तर पर जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है। इससे पहले बदायूं में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद वहां के एसएसपी को हटाया गया था।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार कई वरिष्ठ और फील्ड अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है:
- चंद्रप्रकाश को IG सुरक्षा बनाया गया
- राजेश द्विवेदी को सेनानायक PAC अलीगढ़
- प्रबल प्रताप सिंह को SP क्राइम मुख्यालय
- आदित्य लांग्हे को SP फिरोजाबाद
- ईला मारन को SSP एटा
- सौरभ दीक्षित को SP शाहजहांपुर
- सोमेंद्र मीणा को SP रामपुर
- डॉ दीक्षा शर्मा को DCP लखनऊ कमिश्नरेट
- विश्वजीत श्रीवास्तव को SP बहराइच
- लाखन सिंह यादव को SP अमरोहा
- विनय सिंह को SP जालौन
- शशांक सिंह को SP महोबा
- शक्ति मोहन अवस्थी को SP महराजगंज
- आकाश पटेल को SP चंदौली
- सत्य नारायण प्रजापति को SP कौशांबी
- मृगांक शेखर पाठक को SP हमीरपुर
- आदित्य बंसल को SP सिटी अलीगढ़
- अमृत जैन को SP सिटी मुजफ्फरनगर
इसके अलावा PAC और अन्य इकाइयों में भी कई अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।
युवा अधिकारियों को मिला मौका
इस बार तबादलों में युवा आईपीएस अधिकारियों को खास तरजीह दी गई है। साथ ही जो अधिकारी लंबे समय से फील्ड पोस्टिंग से दूर थे, उन्हें जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसे सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त नीति और नई ऊर्जा के साथ काम करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
आगे और तबादलों के संकेत
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी जिलों में पुलिस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। खासतौर पर उन अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना है, जो लंबे समय से एक ही जिले में तैनात हैं।










