UP Weather Update : यूपी के 46 जिलों में आज जमकर बरसेंगे मेघ, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरे जोर पर है। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश ने लोगों को उमस से कुछ राहत जरूर दी, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि 64 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

अगले 24 घंटे रहेंगे चुनौतीपूर्ण

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को राज्य के कई जिलों—जैसे सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मथुरा, आगरा, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, अयोध्या आदि—में भारी बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में जलभराव और विद्युत गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।

रविवार को नहीं थमीं बारिश की बूंदें

सावन में रविवार का दिन खास रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक रुक-रुक कर या लगातार बारिश होती रही। लखनऊ में दोपहर तक 18.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं मलिहाबाद में सर्वाधिक 61.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। एयरपोर्ट क्षेत्र में भी 34.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। पूरे दिन पानी गिरता रहा, लेकिन उमस से पूरी राहत नहीं मिली।

कहां-कहां दिखा मानसून का कहर?

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी जैसे जिलों में भी रविवार को बादल गरजते रहे और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहा।

तापमान में गिरावट, लेकिन उमस अभी भी बरकरार

लगातार बारिश से तापमान में गिरावट जरूर आई है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 28.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं मेरठ में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ज्यादातर जिलों में पारा 30 डिग्री से नीचे रहा।

अब तक कितनी बारिश हुई?

क्षेत्र औसत वर्षा (मिमी में)
पूर्वी उत्तर प्रदेश 332.4 मिमी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश 411.9 मिमी
सम्पूर्ण प्रदेश 365.1 मिमी
Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें