UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। गंगा और यमुना समेत प्रदेश की प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
मौसम विभाग ने 8 अगस्त को भी कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ जगहों पर भारी वर्षा की चेतावनी भी दी गई है।
13 अगस्त तक बारिश का सिलसिला रहेगा जारी
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 9 अगस्त से वर्षा की रफ्तार और बढ़ेगी। प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में तेज़ बारिश की संभावना है। इस बार रक्षाबंधन के दिन भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। 13 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश का क्रम बना रहेगा। मौसम खुशनुमा रहेगा और अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
इन जिलों में आज गरज के साथ तेज़ वर्षा की संभावना है, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, सुल्तानपुर, भदोही, जौनपुर, मीरजापुर, वाराणसी, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र।
यहां भी भारी बारिश के आसार
इन जिलों के कई इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, कन्नौज, आगरा, मैनपुरी, एटा, फर्रुखाबाद, कासगंज, औरैया, जालौन, कानपुर और उन्नाव।
इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश संभव
कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी या सामान्य वर्षा की संभावना है, हालांकि यहां किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है:
बरेली, पीलीभीत, हरदोई, लखनऊ, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर।
कुछ जिलों में हल्की बौछारों के आसार
इन जिलों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी और ललितपुर।










